Durg News: नाबालिग से गैंगरेप के 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, अब तक 6 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बहुचर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल बीएन पांडेय ने दुर्ग की फास्ट ट्रैक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. उसके साथ पीडब्ल्यूडी ठेकेदार संजय पंडित ने भी कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया है. दोनों आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी.

जानिए क्या है पूरा मामला?
30 जनवरी को भिलाई महिला थाने में मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, बीएन पांडेय और संजय पंडित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म
यह मामला बेहद गंभीर है. आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी एक नाबालिग का साल 2018 से लगातार दुष्कर्म कर रहे थए. पीड़िता को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी. आखिरकार हिम्मत जुटाकर युवती हाल ही में महिला थाने पहुंची और साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे. अब दोनों ने सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...