CG में भीषण हादसा : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद–दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जमही के पास खड़ी अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी।

हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस के जरिए तीनों शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ी ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...