Balod News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर आरोपी ने लगाई फांसी, जेल से बाहर आते ही वारदात से गांव में सनसनी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आज दोपहर दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद रहा विचाराधीन कैदी जमानत पर छूटने के बाद सीधे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और वहां कार्यरत 54 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र के फरदफोड़ गांव का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लखन देवांगन (57 वर्ष) फरदफोड़ का ही निवासी था। वह दोपहर के समय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। उसने पहले वहां मौजूद बच्चों को बाहर जाने को कहा और सहायिका को भी केंद्र से बाहर कर दिया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने उगेश्वरी देवांगन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद लखन देवांगन ने आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...