हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए रजनीश बघेल, युवा अधिवक्ताओं में भारी उत्साह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन वर्ष 2026 -2028 के चुनाव में रजनीश सिंह बघेल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। युवा अध्यक्ष के हाथ हाईकोर्ट बार की कमान आने से युवा अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है। परिणाम आते ही अधिवक्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह नजर आया। कड़ी टक्कर के बीच रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 17 पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। 61 प्रत्याशी मैदान में थे, अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदारों के बीच टक्कर थी। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर 6 और उपाध्यक्ष (महिला) पद पर 4 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी कांटे की टक्कर रही। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। 2026-2028 कार्यकाल के लिए 1419 मतों में से 1214 वोट पड़े थे।

बार एसोसिएशन चुनाव जीतने की वालों की सूची

अध्यक्ष पद – रजनीश सिंह बघेल 

उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) – गौतम खेत्रपाल, माण्डवी भारद्वाज

सचिव – अनिल त्रिपाठी  

सह सचिव – विजय कुमार साहू, आस्था शुक्ला

कोषाध्यक्ष – हर आशा पूरन सिंह भाटिया

क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ)  – अमन पाण्डेय 

क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) – प्रज्ञा पाण्डेय 

ग्रंथालय सचिव  – राहुल कुमार मिश्रा 

कार्यकारिणी सदस्य

  1. अभिषेक पाण्डेय
  2. आशुतोष मिश्रा
  3. शरद मिश्रा 
  4. त्रिवेणी शंकर साहू 
  5. उज्जवल चौबे 
  6. लक्ष्मीन कश्यप 
  7. दीप्ति तिवारी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...