CG News: GATE परीक्षा में नकल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े हैं तार

रायपुर। राष्ट्रीय स्तर की गेट(GATE) परीक्षा में रायपुर पुलिस ने नकल रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हाईटेक नकल गिरोह परीक्षा केंद्र के बाहर चल रहा था. ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए बाहर से गूगल सर्च कर जवाब भेजे जा रहे थे. इस गिरोह के तार हरियाणा से जुड़े हैं. फिलहाल पुलिस गैंग से जुड़े लोगों के बारे में और जानकारी जुटा रही है.

GATE परीक्षा देने आए 6 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

पूरा मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके का है. यहां गेट की परीक्षा देने आए 6 मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी आयन डिजिटल जोन, सरोना केंद्र पर परीक्षा देने आए थे. सभी आरोपी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे. तभी सूचना मिलने पर एसीसीयू और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंटर पर छापेमारी की.

बताया जा रहा है कि आरोपियों के तार हरियाणा से जुड़े हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है.

पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं अंजाम दे चुके हैं. आरोपियों के गिरोह में कौन-कौन शामिल है. इनका सरगना कौन है और किन राज्यों में इनका नेटवर्क फैला है. इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...