धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर बवाल, परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी का लिया फैसला, जानिए पूरा मामला

कांकेर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धर्मांतरित महिला का शव दफनाने को लेकर विवाद सामने आया है. कांकेर के बाद अब धमतरी में यह घटना हुई है, जहां धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई. बवाल बढ़ता देख जब धर्मान्तरित परिवार ने ग्रामीणों के सामने मूल धर्म यानी हिंदू धर्म में घर वापसी का ऐलान किया तो मामला शांत हुआ. वहीं, मौके पर प्रशासन की टीम और पुलिस बल भी मौजूद है.

क्या है पूरा मामला?
धमतरी जिले में एक बार फिर धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी. पूरा मामला दुगली थाना के गुहारनाला गांव का बताया जा रहा है. जहां 70 वर्षीय तितरो बाई की 3 फरवरी को मौत हो गई थी. परिजनों ने गांव में ही महिला के शव को दफन कर दिया था.

जानकारी के मुताबिक 8 साल पहले महिला सहित परिजनों ने क्रिश्चन धर्म अपनाया था. महिला के शव को गांव में ही दफन करने की बात पर आदिवासी समाज और ग्रामीण विरोध जताने लगे. शनिवार देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी. ग्रामीणों द्वारा महिला के शव को बाहर निकालने की मांग की जा रही थी. गांव में CRPF के जवान सहित दुगली पुलिस भारी संख्या में मौजूद थी.

प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई. ग्रामीणों और धर्मांतरित परिवारों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद अंत मे धर्मांतरित परिवारों ने लिखित में दिया कि वह अब हिंदू धर्म में वापसी करेंगे. तब जाकर सहमति बनी और गांव में मामला शांत हुआ करीब 5 घंटे तक गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी. मामला सुलझने के बाद फिलहाल गांव में कोई तनाव नहीं है, लेकिन मौके पर प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौजूद है. बता दें कि इससे पहले कांकेर जिले में एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर बवाल मचा था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...