बिना अनुमति डीजे संचालन पर सख्त कार्रवाई, डीजे वाहन जब्त

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन अंतर्गत थाना गोल बाजार क्षेत्र में बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे संचालन किए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत करते हुए डीजे वाहन/उपकरण जब्त किया गया है।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में थाना गोल बाजार द्वारा की गई कार्यवाही में जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित डीजे संचालक कुणाल बावले, जो मूलतः जिला धमतरी का निवासी है, द्वारा बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे का संचालन किया जा रहा था, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में डीसीपी सेंट्रल ज़ोन की अध्यक्षता में डीजे, साउंड सिस्टम, धुमाल पार्टी एवं टेंट संचालकों की बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना अनुमति किसी भी स्थिति में डीजे का संचालन नहीं किया जाएगा। साथ ही आगामी दिनों में छात्रों की परीक्षाओं के समय को दृष्टिगत रखते हुए शोर-शराबे से परहेज करने की अपील भी की गई थी।

पूर्व में दी गई चेतावनी एवं अपील के बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को जब्त किया गया है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा अवधि एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध डीजे संचालन पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, तथा बिना अनुमति संचालन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...