भौकाल के लिए बना रहे थे रिल्स में वीडियो… दुर्ग पुलिस ने दौड़ाकर तीन लड़कों को पकड़ा, जेब से मिला एयरगन

भिलाई। टिकटॉक के बाद इन दिनों यूथ की जिंदगानी रिल्स पर बीत रही है। दिनभर रिल्स में घंटों तक वीडियो देखने से लेकर वीडियो बनाने में युवा पीढ़ी अपना वक्त जाया कर रहे हैं। फिल्मों की तरह ये युवा एक से बढ़कर सीन्स बना रहे हैं। कुछ तो विलेन की तरह दिखने के लिए कई सामान का यूज कर रहे हैं।

दुर्ग में पुलिस ने ऐसे ही तीन लड़कों को पकड़ा है। जो एयरगन के साथ वीडियो बना रहे थे। ये रिल्स वीडियो बना रहे थे। जिसे अपलोड करने के बाद भौकाल क्रिएट करने की कोशिश थी। जैसा कि पुलिस ने बताया है।

पुलिस ने लुचकीपारा दुर्ग के तीन लड़कों को पकड़ा है। तीनों के नाम, नावेद खान, मो. शाहिद रजा और पोलसायपारा के रहने वाले अल्ताफ रजा को गिरफ्तार किया है। शाहिद और नावेद शिक्षक नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों पर धारा-151 के तहत कार्रवाई की है।

युवकों ने पुलिस की वाहन आता देख भाग रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों युवकों को दौड़ाकर धरदबोच लिया। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली एक पिस्टल बरामद हुआ लेकिन वह एयरगन था।

टीआई ने बताया कि तीनों युवक मिलकर रिल्स बना रहे थे। गौरतलब हो कि जिले में लगातर बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही पुलिस छोटे से छोटे वारदात में शामिल युवकों को सीधे जेल की हवाल खिलाने में आगे आ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...

शिक्षक से 10 हजार की मांग : नहीं देने...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम...