CG News : नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिला सुकमा में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी संगठन में सक्रिय कुल 22 माओवादी सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। यह आत्मसमर्पण पुलिस एवं सुरक्षा बलों के समक्ष किया गया।

बताया गया है कि इन माओवादियों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति, पुलिस के बढ़ते प्रभाव तथा “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने संगठन की विचारधारा से मोहभंग होने और विकास कार्यों से प्रभावित होने की बात कही।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में लगातार सफल नक्सल विरोधी ऑपरेशनों, नए सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, सुदृढ़ सड़क संपर्क और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास कार्यों की बढ़ती पहुंच के कारण माओवादी संगठन का प्रभाव लगातार कम होता जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर संगठन कमजोर पड़ रहा है और सदस्य मुख्यधारा में लौटने को प्रेरित हो रहे हैं।

माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए डीआरजी सुकमा, जिला बल, रेंज फील्ड टीम जगदलपुर, सीआरपीएफ की 02, 74, 111, 223 और 227वीं बटालियन तथा कोबरा 201 वाहिनी की आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही है। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संपर्क अभियान, जागरूकता और पुनर्वास योजनाओं की जानकारी देकर माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और जो भी माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें शासन की नीति के तहत हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...