CG News: छुट्टी पर घर लौट रहा ITBP का जवान लापता, गोरखपुर में मिला सामान, सदमे में परिजन

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पंजाब में तैनात आईटीबीपी (ITBP) का एक जवान घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. ग्राम कसावाही निवासी जवान विनोद कुमार गोटी ने 7 फरवरी को परिजनों से फोन पर बात कर रायपुर पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

गौरतलब हो कि चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसावाही निवासी आईटीबीपी के जवान विनोद कुमार गोटी के लापता होने का मामला सामने आया है. जवान वर्तमान में पंजाब के लुधियाना स्थित आईटीबीपी पोस्ट पर पदस्थ हैं. उनके अचानक संपर्क से बाहर हो जाने के बाद परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं.

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी की रात लगभग 10 बजे जवान विनोद गोटी ने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वे छुट्टी लेकर घर आ रहे हैं और रायपुर पहुंचने के बाद परिजनों को उन्हें लेने आने के लिए कहा था. इसके बाद अगली सुबह जब उनके पिता ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला.

परिजनों द्वारा लगातार फोन करने पर बाद में गोरखपुर रेलवे पुलिस ने कॉल रिसीव कर जानकारी दी कि जवान का रेलवे से संबंधित सामान गोरखपुर में मिला है, जिसे छोड़कर वे कहीं चले गए हैं। यह सूचना मिलते ही चिंतित परिजन गोरखपुर पहुंचे, जहां जवान का कोई सुराग नहीं मिला. परिजन जवान का सामान लेकर वापस घर लौट आए.

घटना के बाद से जवान विनोद कुमार गोटी की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. जवान के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द जवान को ढूंढ निकालने की अपील कर रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत पर्व : पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के...

रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और...

छत्तीसगढ़ में 8 हजार से अधिक पदों पर होगी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य...

CG में कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश! हरियाणा,...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू की हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता को...

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...