छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख मतदाताओं के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें अगर आपका नाम नहीं है तो क्या करें?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है. ऐसे में चुनाव आयोग ने 21 फरवरी को नए आंकड़ों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रदेश के करीब 25 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं. SIR की प्रक्रिया के बाद जारी की गई लिस्ट में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 वोटर्स के नाम शामिल हैं.

SIR के प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां
डिजिटलीकरणः कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया.
घर-घर सर्वेः बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई.

मतदाताओं की संख्या में बदलाव
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाता
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद: 1,84,95,920 मतदाता
निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद 1,87,30,914 मतदाता
शुद्ध वृद्धि (Net Addition): प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है.

फाइनल लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
वेबसाइट: https://ceochhattisgarh.nic.in
वोटर पोर्टल: https://voters.eci.gov.in
ECINET ऐप
बीएलओ (BLO) के माध्यम से
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय से

अगर लिस्ट में नहीं है नाम तो क्या करें?
अगर SIR लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...