CG में रिश्ते शर्मशार: पिता ने की बेटी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामटोली का है। जानकारी के अनुसार, घर निर्माण के लिए गिट्टी-बालू और पैसे को लेकर पिता और बेटी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने आवेश में आकर बेटी पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को प्रार्थिया अनुषा लकड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन बिंदिया लकड़ा (23 वर्ष) आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थी और घर के पास नया मकान बनवाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पिता लौरेस लकड़ा घर पहुंचा और मकान निर्माण के लिए ईंट-गिट्टी मंगाने या पैसे देने की बात करने लगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपी ने घर में रखी टांगी के पिछले हिस्से से बिंदिया के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट को मौत का कारण बताया गया है। पुलिस ने आरोपी लौरेस लकड़ा (47 वर्ष), निवासी ग्राम जामटोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...