मृतकों के परिवार के साथ दुख में खड़े हुए मनीष पांडेय: खुर्सीपार और कैंप में पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस…हादसे में 6 महिलाओं की हुई थी मौत

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पांडेय ने आज खुर्सीपार और कैंप पहुंचकर गत दिन सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से भेंट की। उन्होंने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
मालूम हो कि 16 फरवरी की सुबह अभनपुर के समीप एक सड़क दुर्घटना में भिलाई के खुर्सीपार एवं केम्प निवासी 6 महिलाओं का निधन हो गया। सभी राजिम में माघी पुन्नी मेला में स्नान के लिए जा रहे थे। घटना में खुर्सीपार सुभाष नगर निवासी अर्चना मोला (50 साल) और मीरा दास एवं शर्मा कालोनी (बेदी मोहल्ला) निवासी दी कॉलोनी की रहने वाली रीना चौधरी (41 वर्ष), रीना कर्मकार (55 वर्ष), सुचित्रा शाह (65) और सविता रानी धर (50 साल) की मौत हुई है। इस दौरान पार्षद विनोद सिंह, पीयूष मिश्रा, प्रकाश लहरे, मनीष अग्रवाल, अमित चौधरी, राजेंद्र पासवान, आकाश सिंह ठाकुर, प्रशमजीत एवं अकबर अली बब्बू मुख्य रूप से मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...