CG: शक की आग में उजड़ा घर, गोवा से लौटे पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

CG

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के मुड़धुवा गांव में चरित्र पर शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति महज एक दिन पहले ही गोवा से अपने घर लौटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवाद की वजह: चरित्र पर शक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फुलजेन तिर्की अपनी पत्नी गीता तिर्की के चरित्र पर संदेह करता था। वह गोवा में एक निजी कंपनी में अपने बड़े बेटे के साथ काम करता था, जबकि पत्नी छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी। रविवार रात को ही बाप-बेटा गोवा से वापस घर पहुंचे थे।

सोमवार सुबह हुआ खूनी संघर्ष

सोमवार सुबह पुरानी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर फुलजेन ने पास रखे डंडे से गीता पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण गीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक सब खत्म हो चुका था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस और एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर का बयान: “हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चरित्र पर शक के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...