रायपुर में लव, सेक्स और धोखे का मामला: पहले नाबालिग से की दोस्ती… प्यार का झांसा देकर युवक ने किया रेप… फिर शादी करने से किया मना, अब प्रेमी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नाबालिग से लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। रायपुर में एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को प्यार के नाम पर धोखे के जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। नाबालिग प्रेमिका ने ही इसके खिलाफ शिकायत की। अब युवक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

घटना गुढ़ियारी इलाके में रहने वाली लड़की के साथ हुई है। 16 साल की नाबालिग गोलबाजार की एक दुकान में काम करती है। जहां किराए से रहती है वहीं 20 साल आरोपी कुणाल उर्फ छगन भी रहता था। कुणाल ने पहले लड़की से दोस्ती की फिर मामला प्यार में बदल गया। लड़की भी कुणाल पर भरोसा करने लगी। इसी भरोसे का फायदा कुणाल ने उठाया।

पिछले साल 22 अक्टूबर के दिन नाबालिग को कुणाल अपने कमरे में ले गया। वहां उसने वादा किया कि वो शादी करेगा। झांसे में लेकर उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की शादी की बात करती तो हमेशा कुणाल टाल दिया करता था, उसने लड़की से बात भी बंद कर दी थी।

लड़की ने अपनी मां को सब बताया और दोनों ने थाने में जाकर शिकायत की। FIR दर्ज होते ही कुछ देर बाद कुणाल को पुलिस ने एक कार गैरेज से पकड़ा जहां वो काम करता है, अब उसे पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...

शिक्षक से 10 हजार की मांग : नहीं देने...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम...