ACB की बड़ी कार्रवाई: घूसखोर ट्रैफिक प्रभारी अपने सहयोगी संग गिरफ्तार… एसीबी ने 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

GPM। ACB की टीम ने पुलिस विभाग में भ्रष्ट ट्रैफिक सूबेदार और उसके एक अन्य साथी को 50 हजार रूपयें की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमा के साथ ही दूसरे विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय बस संचालक की बसों का परिचालन पेंड्रा क्षेत्र में होता है। वहां उसकी बसों को जबरदस्ती ही चालान किया जा रहा था। इसके चलते संचालक ने ट्रैफिक सूबेदार और यातायात प्रभारी विकास नारंग से मुलाकात की।

आरोप है कि चालान से बचने के लिए ट्रैफिक सूबेदार विकास नारंग ने उनसे 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इस पर बस संचालक ने बिलासपुर में ACB से शिकायत कर दी।

इस पर ACB टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। बस संचालक और आरोपी ट्रैफिक सूबेदार के बीच 50 हजार रुपए में डील हो गई। इन्हीं रुपयों को लेने के लिए ट्रैफिक सूबेदार विकास ने बस संचालक को गुरुवार को पेंड्रा के अमरपुर स्थित ढाबे के सामने बुलाया।

वहां पर सूबेदार के साथ ही उसका सहयोगी आरोपी भरत पनीका रुपए लेने पहुंचे। जैसे ही बस संचालक ने उनको रुपए पकड़ाए, ACB की टीम ने दोनों को दबोच लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...