बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच में जुटी पुलिस और साइबर टीम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री-एग्जिट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जबकि बाकी सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हैं। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें व्यापक जांच और सर्च ऑपरेशन चलाए गए, लेकिन भेजने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई।

सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी

फिलहाल पुलिस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत को ट्रेस करने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...