CG: रफ़्तार का कहर, भारी वाहन ने वीडियोग्राफर को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत

CG

कोरबा। ऊर्जाधानी के मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार भारी वाहन (हाइवा/ट्रक) ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सीएसईबी निवासी गौरव श्रीवास के रूप में हुई है।

होली के ऑर्डर की बात करने जा रहा था गौरव

मिली जानकारी के अनुसार, गौरव श्रीवास पेशे से वीडियोग्राफर था। वह मुड़ापार की ओर से टीपी नगर की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह होली के अवसर पर मिले वीडियोग्राफी के एक ऑर्डर के सिलसिले में चर्चा करने निकला था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित भारी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। चक्का सिर पर चढ़ जाने के कारण गौरव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

अंगूठे के निशान से खुला मोबाइल, तब मिली परिजनों को सूचना

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को गौरव का मोबाइल फोन मिला जो लॉक था। पुलिस ने मृतक के अंगूठे के निशान (Fingerprint) का उपयोग कर फोन अनलॉक किया और उसके परिजनों को इस हृदयविदारक घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और दोस्त जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सबका रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन की ‘नो-एंट्री’ नीति पर उठे सवाल

इस हादसे ने शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश और उनकी रफ़्तार पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • सीसीटीवी की जांच: मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
  • असोसिएशन की चेतावनी: गौरतलब है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रवेश देने का ट्रक एसोसिएशन ने पहले ही विरोध किया था। एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर चेतावनी दी थी कि रिहायशी और व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ बड़े हादसे हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...