भिलाई कांग्रेस की नई टीम घोषित: मुकेश चंद्राकर की कार्यकारिणी को दीपक बैज ने दी हरी झंडी, देखें पूरी सूची

भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा प्रस्तावित इस सूची पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी मुहर लगा दी है। शनिवार, 28 फरवरी को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने इस बहुप्रतीक्षित सूची को जारी किया।

कार्यकारिणी का स्वरूप: अनुभवी और नए चेहरों का मेल

नई कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए कुल 61 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें शामिल हैं:

  • 01 कोषाध्यक्ष
  • 12 उपाध्यक्ष
  • 18 महामंत्री
  • 20 सचिव
  • 10 कार्यकारिणी सदस्य

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

कोषाध्यक्ष: सुजीत कुमार साहू।

उपाध्यक्ष (12): मेरिक सिंह, मुकुंद भाऊ, राधेकांत मिश्रा, नंदकुमार कश्यप, गिरी राव, कमलेश देवांगन, टेकराम डड़सेना, डी कामराजू, तुलसी पटेल, पंकज पाल, अशोक साहू एवं केशव चौबे।

महामंत्री (18): राजेश साहू, भूपेंद्र यादव, लालचंद वर्मा, प्रभाकर जनबंधु, संगीता मिश्रा, राजेंद्र रजक, दर्शन सिंह, मोहम्मद रफीक, भुवनेश्वरी रानी, राजेश चौधरी, शमशेर सिद्दीकी, इमरान अंसारी, निरंजन बिसाई, संजय विश्वकर्मा, सूर्यकांत सिन्हा, आनंद डोगरे, सुमित पवार और विनोद यादव।

सचिव (20): शिव सिंह, राजकुमार देशमुख, तनु चंद्राकर, कीर्ति लता वर्मा, पवन कोसरे, चुम्मन देशमुख, अमृत पाल सिंह, दुर्गेश ताम्रकार, नेहा साहू, अली हुसैन सिद्दीकी, स्वप्निल जैन, आशीष गौतम, शिखा राय सिंह, डी नारायण, दीपांशु वर्मा, आशीष शुक्ला, समीर साहू, शोएब मोहम्मद, सोनिया देवांगन और अंजू सिन्हा।

कार्यकारिणी सदस्य (10): प्रमोद प्रभाकर, अरविंद ताम्रकार, अनुसूईया मरकाम, धर्मेंद्र कृष्णानी, सोसन लोगन, विभा शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, जितेश बंजारे, आशीष गुप्ता और गिलौरी एंथोनी।

“जनहित के मुद्दों पर होगा आर-पार का संघर्ष”

सूची जारी होने के बाद जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा:

“हमारी यह टीम पूरी गंभीरता के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करेंगे और जनता की आवाज बनेंगे।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...