आज और कल पावर हाउस ओवरब्रिज बंद: गर्डर लांचिंग होगा, आने-जाने के लिए अंडरब्रिज का करना होगा उपयोग

भिलाई। ये खबर उन भिलाइयंस के लिए है जो रोज पावर हाउस ब्रिज से आना-जाना करते हैं। ये खबर उनके लिए भी है जो अक्सर इस रूट का यूज करते हैं। आज और कल पावर हाउस ब्रिज को बंद रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन यह निर्णय पावर हाउस के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज में गडर लॉन्चिंग के के चलते लिया गया है।

ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह, निरीक्षक विजय ठाकुर, रॉयल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर बीएल देवांगन ने इसे लेकर मंगलवार को यहां का निरीक्षण किया।

डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को पावर हाउस ओवर ब्रिज में नंदिनी रोड से सेक्टर की ओर और सेक्टर से नंदिनी रोड की ओर गडर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान यहां का रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। राहगीरों से अपील की गई है कि वह दो दिन ओवर ब्रिज की जगह अंडर ब्रिज से आने-जाना करें।

निर्माण के दौरान ओवर ब्रिज के दोनों ओर हाईट गेज लगाया जाएगा। जिस कारण पावर हाउस ओवर ब्रिज से आने वाले छह महीने तक पांच मीटर से या उससे अधिक ऊंचे वाहन नहीं निकल पाएंगे। इन वाहनों को यहां प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसके अलावा नंदिनी रोड से सेक्टर की ओर और सेक्टर से नंदिनी रोड की ओर आने-जाने वाले वाहन पावर हाउस अंडर ब्रिज का उपयोग कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...