दुर्ग संभाग में प्रेमी जोड़े की मिली लाश: Valentine डे के दिन से निकले थे युवक और युवती… अब एक ही पेड़ पर लटकी मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के धमतरी से गायब प्रेमी जोड़े का शव राजा पठार के जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।

गुरुर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।

इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।

वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।

पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...