रायपुर में हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या: BJP कार्यालय में तैनात जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली… मौके पर ही हुई मौत… जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। भाजपा के राजधानी जिला कार्यालय एकात्म परिसर के गेट में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान का नाम राजकुमार नेताम था, जो कांकेर का रहने वाला था।

पूरा मामला रायपुर के बीजेपी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि यहां राज कुमार नेताम नामक हवलदार की पोस्टिंग थी। रोज की तरह आज राजकुमार नेताम बीजेपी कार्यालय अपने एसएलआर बंदूक के साथ ड्यूटी पर करने पहुंचा था। देर शाम अचानक राजकुमार ने अपने सर्विस राइफल से ही खुद को गोली मार ली।

इस घटना में राजकुमार की जहां मौके पर ही मौत हो गई , गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर जब लोगों ने देखा तो घटनास्थल पर राजकुमार की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी।

तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक राजकुमार नेताम ने अपनी सर्विस राइफल से किन कारणों से खुद को गोली मार ली, यह भी जांच का विषय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...