भिलाई में युवक ने लगाई फांसी, सुबह खेली होली, रात में फंदे से लटकी मिली लाश

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 24 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राजीव नगर, भिलाई निवासी सौरभ सोनकर के रूप में हुई है। युवक होली के दिन परिजनों के साथ था और होली भी खेली, लेकिन रात में फांसी के फंदे पर उसकी लाश मिली।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों और दोस्तों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे नीचे उतारकर भिलाई के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। बड़ी संख्या में परिजन और जानने वाले वहां पहुंच गए थे। परिवार के लोग उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने शव को उसी अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना और वैशाली नगर थाना के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...