जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 6 यात्रियों की मौत, 9 की हालत गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक बच्चे सहित 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। यह हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुआ। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस भेजी गई। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से भी सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...