Durg News : तालाब में तैरता मिला युवक का शव, होली मनाने रायपुर से आया था ससुराल

दुर्ग। जिले के पाटन थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन गुरुवार सुबह ग्राम राखी के एक तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह तालाब के आसपास टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पाटन पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पाटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की।

पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रायपुर जिले के सेजबहार क्षेत्र का रहने वाला था और होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया था, जहां संभवतः गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पाटन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...