विधायक रिकेश सेन का बड़ा आरोप, कहा – मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

भिलाई। दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में लगभग 22 हजार महिलाओं की सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. खासतौर पर घरों में झाड़ू-पोछा, खाना बनाने और घरेलू काम करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जिन्हें अक्सर समाज में पहचान नहीं मिलती.

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एक गंभीर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद जयप्रकाश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले दो सालों से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें बलात्कार, महादेव ऑनलाइन सट्टा और अन्य आपराधिक मामलों में झूठा फंसाने की भी साजिश की जा रही है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद वे भावुक हो गए.

विधायक सेन ने कहा कि पहले राजनीति का माहौल ऐसा नहीं था. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके समय में भी राजनीतिक मतभेद होते थे, लेकिन माहौल स्वस्थ रहता था. विधायक ने कहा कि अगर उन्हें साजिश रचने वाले व्यक्ति का नाम पता चल जाए तो वे उससे सीधे बात करेंगे और यदि राजनीति इतनी तकलीफ देने लगे तो वे राजनीति छोड़ने तक का विचार कर सकते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की.

महिलाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें विधायक रिकेश सेन भावुक होते नजर आए. उन्होंने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए. उन्होंने बताया कि इन्हीं महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शक्ति योजना शुरू की गई है, जिसमें अब तक 22 हजार महिलाओं को जोड़ा जा चुका है. इस योजना के तहत 25 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे.

दोषियों को सख्त सजा मिले – रिकेश सेन
इसके अलावा समोदा गांव में सामने आए अफीम की खेती के मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार ने भाजपा नेता पर भी कार्रवाई की है. यह पौधे करीब तीन फीट ऊंचे हैं और यह मामला लंबे समय से चल रहा होगा, इसलिए इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अनावश्यक राजनीति नहीं होनी चाहिए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...