CG में अंधविश्वास ने ली महिला की जान: महिला के प्राइवेट पार्ट पर डंडा डालकर उतारा मौत के घाट, पति सहित चार गिरफ्तार

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत गट्टी महुआ गांव से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अंधविश्वास और जादू-टोना के शक में एक महिला की उसके पति और तीन अन्य सहयोगियों ने मिलकर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शराब पिलाने के बहाने ले गए झोपड़ी में
ASP राकेश पटनवार ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि मृतिका गोईदी बाई जब बर्तन धोने जा रही थी, तभी उसका पति ठुपन राम उसे शराब पिलाने के बहाने एक झोपड़ी में ले गया। वहां पहले से ठुपन राम की दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और उसकी पत्नी सुरंती बाई मौजूद थे। सभी ने मिलकर हड़िया (चावल की शराब) पी और उसके बाद अचानक मृतिका पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।

निर्मम हत्या का खौफनाक तरीका
आरोपियों ने मृतिका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। पति ठुपन राम ने मृतिका पर आरोप लगाया कि उसके जादू-टोने के कारण ही उसकी दूसरी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा है और उसके पिता को कैंसर की बीमारी हुई है। आक्रोश में आकर अन्य आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर पकड़ लिए और पति ने पास रखे डंडे से उसके निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) पर हमला कर दिया, जिससे अत्यधिक पीड़ा और चोट के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
घटना की सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पति ठुपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुरंती बाई को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर वनांचल क्षेत्रों में जड़ जमाए अंधविश्वास और उसके भयानक परिणामों को उजागर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...