हादसे में मृत भिलाई की 6 महिलाओं की हुई पहचान; एक ही मोहल्ले की 4 महिलाओं के घर पर मातम…सुबह 4 बजे निकले थे राजिम के लिए, सीएम ने जताया दुख

भिलाई। छत्तीसगढ़ के अभनपुर से लगे केंद्री गांव में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 4 की मौत तो स्पॉट पर हो गई थी, जबकि दो की मौत अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई है। हादसे में 5 गंभीर रूप से घायल है। सभी को मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई के सुभाष नगर और बेदी कॉलोनी के 11 लोग जाइलो कार में माघी पुन्नी मेला में स्नान करने के लिए तड़के सुबह 4:00 बजे कार से निकले थे। कार डिवाइडर से टकराई। 4 महिलाओं की मौके पर मौत हुई। जबकि दो महिलाओं ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कार चालक समेत 5 लोग गंभीर है। सभी राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

उनमें से बेदी कॉलोनी की रहने वाली रीना चौधरी, रीना कर्मकार, सुचित्रा शाह और सविता रानी धर की मौत हुई है। वहीं सुभाष कॉलोनी में रहने वाली 2 महिलाओं की मौत हुई है। जिनका नाम अर्चना मोला और मीरा दास है। इस तरह कुल इस हादसे में 6 लोगों की जान गई है। कॉलोनी में गमगीन माहौल है। परिवार के सदस्य रायपुर के लिए रवाना हो गये हैं।

बेदी कॉलोनी की रहने वाली सुचित्रा शाह के पति नहीं है। जवाहर मार्केट में कपड़ा दुकान है। रीना चौधरी के पति ईश्वर चौधरी गार्ड हैं। सविता धर रानी के पति दिलीप धर होटल में मिस्त्री हैं। रीना कर्मकार के पति स्व आशुतोष कर्मकार दुनिया में नहीं है। इनका केटरिंग काम था। बच्चे काम संभालते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। ये महिलाएं भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी।

कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...