CG News: कार से 75 लाख कैश जब्त, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच

महासमुंद। जिले में नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। कार में सवार दो युवक इस रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है। यह कार्रवाई कोमाखान थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से रायपुर की तरफ आ रही एक सफेद रंग की होंडा कार संदिग्ध लगी। कार का नंबर OD 05 PB 2122 था। पुलिस ने वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली। कार चला रहे युवक ने अपना नाम राजेन्द्र महानंद (27 वर्ष) बताया, जो ओडिशा के बलांगीर जिले के मुंडापला गांव का निवासी है। वहीं कार में उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन (47 वर्ष) बताया, जो ओडिशा के ही कांटाबांजी क्षेत्र के डेली मार्केट वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है। दोनों से जब कार में रखे सामान और यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछताछ की गई तो उनके जवाबों से पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली।

बैग में मिले 75 लाख रुपये
तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे एक नीले रंग के बैग में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें 500 रुपये के नोटों के 150 बंडल मिले। प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट थे। इस तरह कुल 75 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।पुलिस ने दोनों युवकों से इस रकम के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि यह रकम रायपुर के सोना-चांदी के व्यापारियों की है और उसे करीब 60 व्यापारियों को यह पैसा पहुंचाना था।

नकदी सहित 85 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
हालांकि रकम से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। इसके साथ ही कार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। पुलिस के अनुसार नकदी, वाहन और मोबाइल सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई गई थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

आयकर विभाग करेगा जांच
पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी है। अब आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच करेगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह रकम वैध स्रोत से आई है या नहीं और इसके पीछे कोई अवैध लेन-देन तो नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...