भिलाई में 2 पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव में CSP समेत 5 घायल, प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है।

एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, युवती को उसके घर भेजा गया। लेकिन युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया, जिस कारण उसे जेल जाना पड़ा था।

आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिनमें छावनी CSP समेत 5 लोग शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मोहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है। जिले के कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। दोनों पक्षों का थाने मंगलवार को थाने बुलाया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष सोनकर मोहल्ले में रहते हैं। सोमवार रात किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। भनक लगते ही दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंचे गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में छावनी सीएसपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे।

लव अफेयर का एंगल आया सामने

एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, युवती को उसके घर भेजा गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिस वजह से उसे जेल जाना पड़ा। आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

पुलिस के अनुसार फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से बातचीत जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...