नेशनल हाइवे PWD के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा: फोरलेन में मेंटेनेंस के नाम पर चल रही खानापूर्ति…महामंत्री ने कहा-अगर व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो जंगी प्रदर्शन की दी चेतावनी

भिलाई। सुपेला से कुम्हारी तक बन रहे नए फ्लाईओवर की वजह से सर्विसलेन में हादसे बढ़ गए हैं। सड़कों में दोपहिया वाहन चालकों को चलना मुश्किल हो गया है। हादसे बढ़ गए हैं। इन हादसों में लोगों की जान भी जा रही है। ये सिलसिला रूकना चाहिए। इस ओर ठोस कदम उठाए जाए। अल्टीमेटम देने के बावजूद नेशनल हाइवे प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने कोई उचित सुधार नहीं किया। इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। अब जंगी आंदोलन होगा। ताकि व्यवस्था सुधारें। ये बयान आज भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने जारी किया है। महामंत्री पांडेय ने कहा कि, पिछले दिनों ट्रैफिक डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर फोरलेन में बढ़ रहे हादसों को नियंत्रण को लेकर मांगी की गई थी। अभी स्थिति सुधरी नहीं है। अगर शुक्रवार तक तमाम मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अगर ये मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
1. सड़को में जगह जगह गड्ढे है उन गड्ढे का मेंटनेंस कराया जाए।
2. सुपेला से लेकर कुम्हारी तक फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टीन शेड लगाया गया है।जिसे दुरूस्त कराया जाए।
3. फोरलेन पर चौक चौराहों में ट्रैफिक सिग्नल बन्द है।उन सिग्नल को जल्द से जल्द चालू कराया जाए।
4. फोरलेन पर जगह जगह मिडिलक्ट है उन मिडिलक्ट पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती की जाए।
5. डबरापारा और पावर हाउस में हादसे ज्यादा हो रहे है।वहाँ पर विशेष बल की तैनाती कराई जाए।
6. निर्माण एजेंसी की ओर से सुरक्षा के जरूरी उपाय नही किये गए है।उसकी कड़ाई से मोनिटरिंग कराई जाए।
7. फोरलेन पर बड़े बड़े पत्थर दिखने को मिल सकते है।उन पत्थरो को हटाया जाए।
8. फोरलेन में गड्ढो पर पानी भरा हुआ है।उसे खाली करवाया जाए।
9. पावर हाउस चौक में न्यूज़ एंकर महिमा शर्मा की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...