होटल की छत से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, रायपुर में करती थी पढ़ाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, युवती का नाम हनी गुप्ता है, जो चिरंजीवदास नगर, कोहाकुंडा, रायगढ़ निवासी दीपक गुप्ता की बेटी है। युवती पिछले कुछ दिनों से होटल में रह रही थी। वह आज छत पर पहुंची और अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि युवती पिछले कुछ सालों से रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कुछ समय से अपने अस्थायी पते से गायब थी, जिसके बाद विधानसभा थाने में गुम इंसान दर्ज कराया गया था। युवती ने आज आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। मौके से किसी भी तरह का सुसाइडल नोट नहीं मिला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...