छत्तीसगढ़ में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मैनपाट में गिरे ओले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों तक राज्य में बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. आज भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. रायपुर से बिलासपुर तक बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक राज्य में बारिश के साथ ओले का अलर्ट है. ऐसे में किसानों की सबसे ज्यादा परेशानियां बढ़ रही है. वहीं मौसम बिगड़ रहा है, ऐसे में लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. छत्तीसगढ़ में फिलहाल दो सिस्टम एक्टिव दिख रहे हैं. जिससे बारिश हो रही है.

मैनपाट में ओलों की बिछी सफेद चादर
छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी समेत कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि साथ हुई है. मैनपाट में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर सामने आई है. यहां मैदानों तक ओलों की सफेद चादर बिछी है. जिससे सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है.

रायपुर-बिलासपुर में छाए बादल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर में संभाग में भी बादल छाए हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में बारिश और ओले का अलर्ट आने वाले दो दिनों के लिए जारी किया है. जिससे छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन बड़े संभागों में बारिश हो रही है.

तापमान में 3-5°C गिरावट की संभावना
वहीं छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद छत्तीसगढ़ के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना अगले दो दिनों में बन सकती है. जिससे राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...