रामकृष्ण हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत : ठेकेदार पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज, इधर मृतक के परिजनों से मिले राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

रायपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई के दौरान कर्मचारियों की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के करीब 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में सफाई ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (IPC की संबंधित धाराओं) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद लापरवाही के गंभीर आरोप सामने आए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

इस बीच, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल रायपुर पहुंचे। उन्होंने संतोषी नगर स्थित BSUP कॉलोनी (सिमरन सिटी) में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...