CG आबकारी आरक्षक भर्ती: 200 पदों के लिए चयन सूची जारी, व्यापम की वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

रायपुर/भिलाई: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। विभाग ने व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए दस्तावेज़ सत्यापन व शारीरिक मापदण्ड की जाँच के आधार पर चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।

27 जुलाई को हुई थी परीक्षा बता दें कि इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित किए गए थे। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर रिक्तियों से तीन गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया था।

128 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन और शारीरिक मापदण्ड (Physical Test) के दौरान कई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे या अपात्र पाए गए। पर्याप्त अवसर देने के बाद भी अनुपस्थित और अपात्र पाए गए कुल 128 अभ्यर्थियों के नामों पर चयन के लिए विचार नहीं करने का निर्णय लेते हुए 12 मार्च 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया था।

चयन और प्रतीक्षा सूची जारी शेष पात्र अभ्यर्थियों में से मेरिट क्रम के आधार पर:

  • कुल 200 पदों के विरुद्ध चयन सूची जारी की गई है।
  • इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (प्रतीक्षा) सूची भी तैयार की गई है।

यहाँ देखें अपना नाम अभ्यर्थी अपना परिणाम और चयन सूची छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चयन पूरी तरह से पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...

CISF की नई व्यवस्था में भिलाई को मिली बड़ी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई को राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप, ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रदेश...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला...