CG News : बातचीत बंद करने पर प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले में गर्लफ्रेंड से नाराज ब्वॉयफ्रेंड ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन हाल ही में बातचीत बंद हो गई थी। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक हिमांशु मौर्य (23) और युवती के बीच पिछले 8 सालों से अफेयर था। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी, लेकिन कुछ समय पहले युवती ने अचानक युवक से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी। इस बात को लेकर युवक मानसिक रूप से काफी तनाव में था।

बताया जा रहा है कि बुधवार को युवक सीधे युवती के घर के सामने पहुंचा। वहां कुछ देर तक रुकने के बाद उसने जहर खा लिया। जहर का असर होते ही युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परपा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में युवक को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

युवक की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। वह मूल रूप से तोकापाल का ही रहने वाला था। वर्तमान में जगदलपुर के धरमपुरा इलाके में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजनों को भी अवगत कराया गया है। परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...