CG में दिव्यांग शिक्षक के हत्यारे ने घर में लगाई फांसी, जमीन विवाद में की थी हत्या, जानिए पूरा मामला…

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिव्यांग शिक्षक की हत्या के आरोपी टीमन लाल मनहर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब हत्या के साथ-साथ आरोपी की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका है कि गिरफ्तारी के डर से उसने यह कदम उठाया है।

बता दें कि 18 मार्च को जैजैपुर क्षेत्र के जर्वे गांव निवासी दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि टीमन लाल ने सिर पर कई वार कर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया था। दोनों के बीच जमीन और पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम जर्वे के रहने वाले टीचर देवानंद भारद्वाज (42) ने टीमन लाल से जमीन खरीदने के लिए 7 लाख में सौदा किया था और पैसे भी दे दिए थे। पैसे देने के बावजूद टीमन ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और ना ही पैसा वापस लौटाया। जब टीचर ने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो हत्या कर दी।

दरअसल देवानंद भारद्वाज (42) ग्राम पिहरीद के शासकीय स्कूल में पदस्थ था। दोनों पैरों से दिव्यांग था और परिवार के साथ ग्राम जर्वे में रहता था। जबकि आरोपी टीमन लाल मनहर जम्मू-कश्मीर में ईट भट्ठी में काम करता है और 3 दिन पहले ही गांव लौटा था। देवानंद भारद्वाज ने टीमन लाल मनहर से 7 लाख रुपए में जमीन खरीदने का सौदा तय किया था। टीचर ने पैसे भी दे दिए थे लेकिन टीमन लाल ने ना तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस लौटाए।

गुरुवार (19 मार्च) शाम करीब 5 बजे पान दुकान के पास देवानंद और टीमन लाल के बीच जमीन सौदे को लेकर विवाद हुआ। देवानंद ने जमीन की रजिस्ट्री कराने या दी गई रकम वापस लौटाने की बात कही, जिससे विवाद और बढ़ गया। गुस्से में टीमन लाल मारपीट करने करने लगा। झगड़े के बाद जब देवानंद वापस घर लौट रहा था। तभी सूनसान जगह में आरोपी टीमन वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से उसने कई वार किए थे। शव को ट्राइसाइकिल सहित जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...