Durg News : सिख परिवार की 15 साल बाद घर वापसी, अरदास के साथ दोबारा अपनाया सिख धर्म

भिलाई। दुर्ग जिले में एक सिख परिवार ने करीब 15 साल बाद अपने मूल धर्म में वापसी किया. कैंप-2 स्थित गुरुद्वारे में विशेष दीवान के दौरान कीर्तन, गुरबाणी और अरदास के साथ पूरे विधि-विधान से परिवार ने दोबारा सिख धर्म अपनाया. इस दौरान संगत की बड़ी उपस्थिति रही और माहौल बेहद भावुक नजर आया.

परिवार की मुखिया प्रीति कौर ने संगत के सामने अपनी पूरी कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि वर्षों पहले उनके पति की गंभीर बीमारी के चलते परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद परेशान था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके पति के इलाज और स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया, जिसके प्रभाव में आकर उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था, लेकिन समय के साथ परिवार ने आत्ममंथन किया और अपने पूर्वजों की परंपरा में लौटने का निर्णय लिया.

प्रीति कौर ने सर्व समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह से संपर्क कर अपनी इच्छा जताई, जिसके बाद गुरुद्वारे में विशेष आयोजन किया गया. इस दौरान परिवार के चार सदस्यों ने विधिवत घर वापसी की. कार्यक्रम के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं और संगत ने परिवार का स्वागत किया.

आपको बता दें कि सिख यूथ सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण सेवा समिति लगातार ऐसे प्रयास कर रही हैं, जिनके तहत सिख समाज से दूर हुए लोगों को फिर से जोड़ा जा रहा है. इससे पहले सुपेला गुरुद्वारा में भी दो परिवारों की घर वापसी कराई जा चुकी है. वहीं समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे और जरूरतमंद परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...