आयुष यूनिवर्सिटी के BDS प्रथम वर्ष के नतीजे घोषित: रूंगटा डेंटल कॉलेज के छात्र बने यूनिवर्सिटी टॉपर, टॉप-10 में 12 ने बनाई जगह

रायपुर/भिलाई. आयुष हेल्थ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बी.डी.एस. (BDS) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों में भिलाई स्थित रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में अकेले इस संस्थान के 12 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है।

प्रदेशभर में रहा दबदबा

आरसीडीएसआर न केवल यूनिवर्सिटी मेरिट में आगे रहा, बल्कि छत्तीसगढ़ के सभी डेंटल कॉलेजों के बीच ‘सब्जेक्ट टॉपर’ की सूची में भी संस्थान के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। टॉप-10 में शामिल होने वाले छात्र इस प्रकार हैं:

  • प्रथम स्थान: प्रगति अग्रवाल
  • द्वितीय स्थान: आयुषी जैन
  • अन्य टॉपर्स: स्नेहा सिंह, सौम्या गुप्ता, तन्वी वर्मा, आंचल स्वांकर, भूमि अग्रवाल, स्नेहा बानिक, इशिका कोठारी, नैना निहलानी, दर्पणा सालोंकी और रानी गोयल।

मध्य भारत का नंबर-1 डेंटल कॉलेज

हाल ही में इंडिया टुडे द्वारा मध्य भारत का नंबर-1 डेंटल कॉलेज घोषित किया गया आरसीडीएसआर, नैक (NAAC) ‘A’ ग्रेड प्राप्त संस्थान है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मैनेजमेंट ने इसे आधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।

मैनेजमेंट ने दी बधाई

इस बड़ी सफलता पर रूंगटा समूह के चेयरमैन संजय रूंगटा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम. ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत और संस्थान की उच्चस्तरीय शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पांच पटवारी निलंबित, हड़ताल के बीच प्रशासन ने की...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर राजस्व अनुभाग में प्रशासन ने पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। पटवारी संघ की हड़ताल के बीच राजस्व विभाग...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार...

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...

तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज : केंद्रीय मंत्री मांडविया...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री...