IAS रजत बंसल होंगे छत्तीसगढ़ के नए जनसंपर्क आयुक्त: मुख्यमंत्री के विभागों की मिली बड़ी जिम्मेदारी, रवि मित्तल दिल्ली रवाना

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को राज्य का नया जनसंपर्क आयुक्त (CPR) नियुक्त किया है। इसके साथ ही वे ‘संवाद’ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण विभागों का मिला प्रभार

रजत बंसल वर्तमान में माइनिंग कॉर्पोरेशन के एमडी और खनिज विभाग के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नई नियुक्ति के बाद भी उनके पास माइनिंग विभाग का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि खनिज और जनसंपर्क, दोनों ही विभाग सीधे मुख्यमंत्री के पास हैं, ऐसे में रजत बंसल को इन पदों पर नियुक्त करना सरकार का उन पर बड़े भरोसे को दर्शाता है।

रवि मित्तल पीएमओ के लिए कार्यमुक्त

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है। गुरुवार शाम को उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिल्ली के लिए कार्यमुक्त (Relieve) कर दिया गया।

लो-प्रोफाइल और मिलनसार स्वभाव बनी पसंद

नए जनसंपर्क आयुक्त के चयन के लिए शासन स्तर पर तीन-चार अनुभवी नामों पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अंततः रजत बंसल के नाम पर मुहर लगी। उनके चयन के पीछे की मुख्य वजहें इस प्रकार हैं:

  • अनुभव: वे धमतरी, जगदलपुर और बलौदा बाजार जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं।
  • कार्यशैली: प्रशासनिक हलकों में वे ‘हाई प्रोफाइल’ कद होने के बावजूद बेहद ‘लो-प्रोफाइल’ रहने और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि: वे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के दामाद हैं, हालांकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी इस प्रभाव को जाहिर नहीं होने दिया और अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई।

सरकार का मानना है कि उनकी कार्यकुशलता और मीडिया व जनता के बीच सहज व्यवहार से जनसंपर्क विभाग के कामकाज को नई गति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...