CG News: ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर और डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने एक मामले में राहत देने के नाम पर कुल 5 लाख रुपए की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अजीत वैष्णव (निवासी लोरमी, मुंगेली) ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दिसंबर 2025 में अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में वन विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निरुद्ध किया था और उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया था।

जमानत मिलने के बाद जब प्रार्थी ने डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से संपर्क किया तो उसे गुमराह करते हुए अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने और जब्त वाहन छुड़वाने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई।प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने एसीबी से शिकायत कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़वाने की योजना बनाई। शिकायत के सत्यापन के बाद 26 मार्च को एसीबी की टीम ने जाल बिछाया।

जैसे ही प्रार्थी ने रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रुपए डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को दी, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद रेंजर पल्लव नायक को भी गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...