छत्तीसगढ़: 2025 बैच के ट्रेनी IAS अफसरों को मिली फील्ड पोस्टिंग, ट्रेनिंग के लिए जिलों में पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2025 बैच के तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को राज्य सरकार ने फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिला स्तरीय पदस्थापना दी है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) से पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा कर लौटने के बाद इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी:

फील्ड ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य

ये अधिकारी 17 मार्च को अपनी अकादमी ट्रेनिंग का फर्स्ट फेज पूरा कर लौटे हैं। जिला स्तरीय इस पोस्टिंग के दौरान ट्रेनी अफसर राजस्व प्रशासन, कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का अनुभव लेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण उन्हें भविष्य की प्रशासनिक चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

प्रशासनिक कसावट की तैयारी

नवागत अफसरों की इस तैनाती से जिलों के प्रशासनिक कामकाज में भी नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। फील्ड पोस्टिंग के दौरान ये अधिकारी सीधे आम जनता से जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को समझेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...