मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी बैठक, पेट्रोल-डीजल और गैस आपूर्ति पर सख्त निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और सभी जिला कलेक्टरों के साथ आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में इन आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है, इसलिए आम जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि संकट की स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा Indian Oil Corporation Limited (IOCL), Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) और Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के पेट्रोलियम और गैस डिवीजन के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...