Durg News : महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी चंद मिनटों में गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई नगर क्षेत्र में रविवार शाम एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को पुलिस और आम नागरिकों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। आरोपी युवक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-6A निवासी 65 वर्षीय रमीला वर्मा दवाई लेकर सेक्टर-6 सड़क 17 स्थित अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 7:45 बजे एक युवक उनके पास आया और रास्ता पूछने के बहाने अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर सेंट्रल एवेन्यू की ओर भागने लगा।

महिला के शोर मचाने पर मौके से गुजर रही सीएसपी भिलाई नगर और थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष चंद्राकर (22 वर्ष) निवासी संगम चौक, खुर्सीपार बताया। उसके कब्जे से छीना गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...