CG: शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति को गले लगाने के चंद मिनटों बाद खुद को कमरे में किया बंद

CG

अंबिकापुर (सरगुजा): सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केपी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 18 वर्षीय नवविवाहिता ने शादी के महज ढाई महीने बाद ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना से ठीक पहले उसने अपने पति को गले लगाया और फिर दूसरे कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम केपी निवासी मुकेश गिरी का विवाह लगभग ढाई महीने पहले ग्राम पूटा निवासी पूजा गिरी (18 वर्ष) के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। सोमवार को पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति को कॉल कर बुलाया वापस

मृतिका के पति मुकेश गिरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रविवार शाम को डांस सीखने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान पूजा ने उसे फोन किया और तबीयत ठीक न होने की बात कहकर दवा लेकर घर आने को कहा। जब मुकेश घर पहुँचा, तो पूजा उल्टी कर रही थी।

मुकेश के अनुसार, घर पहुँचने पर पूजा ने पहले उसे गले लगाया और फिर अचानक खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में खपरैल (छप्पर) उखाड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक पूजा साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल चुकी थी।

छोटी बातों पर नाराजगी की बात आई सामने

पूछताछ में पति ने यह भी बताया कि पूजा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाया करती थी। हालांकि, घटना की असल वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। मायके पक्ष की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। चूंकि मामला नवविवाहिता से जुड़ा है, इसलिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...