बस्तर में महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ का शिकार, 9 बड़ी गिलहरी पकाकर खा गए 11 लोग, रील बनाई तो पकड़ाया

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक युवक ने महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ (बड़ी गिलहरी) का शिकार किया। 9 शेकरू को मारने के बाद हिड़मा के गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। उसके बाद सभी शेकरू को पकाकर खा गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम युवक घर तक पहुंच गई। अब युवक को पकड़ लिया गया है।

दुर्लभ प्रजाति के इस वन्य जीव का शिकार करने में युवक के अलावा 10 और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल, विभागीय असफर युवक से पूछताछ कर रहे हैं। घटना बारसूर थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बंशी राम कवासी, बारसूर इलाके का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसने शेकरू के शिकार के बाद रील पोस्ट की। जिसमें हिड़मा का वायरल गाना भी जोड़ रखा था। ये रील दंतेवाड़ा वन विभाग के पास पहुंचा। जिसके बाद DFO रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर दंतेवाड़ा रेंजर डॉ प्रीतेश पांडेय और गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने युवक की तलाश शुरू की।

लोकेशन ट्रैक किया, फिर घर तक पहुंची टीम

वन विभाग की टीम ने युवक की इंस्टाग्राम ID से उसका नंबर और लोकेशन निकाला। फिर बारसूर के अंदरूनी इलाके अबूझमाड़ क्षेत्र में बसे एक गांव पहुंची। जहां से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि शिकार में उसके साथ कुल 11 और लोग शामिल थे। जिनकी तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...