दिल्ली से लौटे सीएम साय, कहा – नक्सलवाद खत्म, अब बस्तर के विकास पर फोकस, असम में BJP की सरकार बनने का किया दावा

रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर प्रधानमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब चार दशकों से प्रभावित बस्तर क्षेत्र अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि अब इस क्षेत्र में किस तरह से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी साझा की गई है।

साय ने यह भी बताया कि उनकी मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी हुई, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।वहीं असम विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। असम में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी और पार्टी के लिए माहौल पूरी तरह अनुकूल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...