CG News: अब कॉलेज में हॉस्टल नहीं मिला तो सरकार देगी किराया, जानें कितने मिलेंगे पैसे…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. अब प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को हॉस्टल नहीं मिलने पर किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि अब हॉस्टल नहीं मिलने पर सरकार किराया देगी.

इस योजना के लागू होने पर छात्र अपने कॉलेज के पास किराये के मकान में रह सकेंगे. सरकार उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता देगी. रायपुर में प्रतिमाह 3 हजार रुपए जबकि अन्य संभागीय मुख्यालयों में 2500 रुपए दिए जाएंगे.

जानें किसे मिलेगा लाभ?
एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना लागू होगी.
इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है. योजना को जून से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में ही लागू करने की तैयारी है.

छात्रों को मिलेगी सुविधा
अब तक पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों सीटों की संख्या कम होने के कारण हर साल बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे. मजबूरी में उन्हें दूर स्थित छात्रगृहों में रहना पड़ता था या निजी स्तर पर महंगे किराये के मकान लेने पड़ते थे. इस समस्या को देखते हुए सरकार ने छात्रगृह योजना को बंद कर नई व्यवस्था लाने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पास ही रह सकें.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...