भिलाई में बच्चों को मिल रहा निशुल्क कराटे प्रशिक्षण, इंद्रजीत सिंह ने कहा – जल्द बॉक्सिंग के लिए लगाएंगे पंचिंग बैग

भिलाई। कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संध्या 4:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक दिया जा रहा है। यहां पर 03 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बच्चे प्रशिक्षण पा रहे हैं जिसमें आत्मरक्षा के गुर सहित गुड टच और बेड टच का भी प्रशिक्षक अंजना राजवीर सिंह द्वारा निरंतर सिखाया जा रहा है।

कई बच्चों के साथ उसके अभिभावक भी साथ में आते हैं। वर्तमान में लगभग 450 बच्चों ने पंजीयन कराए हैं। एक बार में 100 बच्चे को प्रशिक्षित किया जा रहे है। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सबसे पहले आप लोगों को स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ शरीर और आत्मा में ईश्वर का वास होता है।

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नशे से दूर रहना है। नशा खेल का होना चाहिए। चाहे वह कराटे हो या अन्य खेल। जल्द ही बच्चों के लिए बॉक्सिंग के लिए पंचिंग बैग लगाया जाएगा और बच्चों को कराटे ड्रेस भी वितरित किया जाएगा, ताकि हर बच्चे गणवेश में रहे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जोगा राव, राम हिंदरिया, शाहनवाज कुरैशी, श्रीमती चांदनी जगत, शिवबाती जांघेल, अंजलि साहू,मंजू वर्मा रानी विश्वकर्मा, सरस्वती धुरंधर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...