भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में कृत्रिम कमी बताकर अधिक दामों में बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग कुम्भकर्णीय नीद से जागी और आनन-फानन में तत्काल छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3 बजे पाटन विकाखण्ड के सरहदी ग्राम पंचायत सोनपुर के साहू ट्रेडर्स में कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा, जहाँ अधिक मात्रा में भंडारण कर निर्धारित दाम से अधिक पर खाद बेचा जा रहा था। कृषि विभाग को यहां व आसपास 500 रुपए में खाद बेचे जाने की लगातर शिकायत क्षेत्रवासियों से मिल रही थी। कृषि छापामार दस्ता ने कार्यवाही में 560 बोरी खाद जब्त की है। वहीं दुकान सहित उनके खाद गोदाम को सील कर दिया गया है। बता दें, क्षेत्र के किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं। और अधिक दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर थे।इससे तंग आकर किसान शिकायत कर रहे थे। यहां यूरिया के अलावा और भी अन्य खाद रखे जाने की संभावना जताई जा रही है। कृषि अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने भिलाई टाइम्स को बताया कि यहां अधिक दाम पर खाद बेचने की लगातार शिकायत मिल रही थी। खाद के कालाबाजारी व मुनाफाखोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
पाटन में कालाबाजारी करने वाले पर कार्रवाई: सोनपुर में ज्यादा दाम पर बेच रहे थे खाद…कृषि विभाग की टीम ने की छापामार कार्रवाई, गोदाम को किया गया सील

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...
दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...
पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...
बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...
बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...
